छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा : बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ

JJohar36garh News|बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किया। बघेल ने चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर विमान सेवा को हरी झण्डी दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा मजबूत होगी। बिलासपुर एयरपोर्ट से शुरू होने वाली यह दूसरी फ्लाइट है इसके पहले 01 मार्च 2021 से दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर में नियमित घरेलू विमान सेवा की शुरूआत की गई है. बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट से आज 50 यात्री रवाना हुए. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा साढ़े तीन साल पहले तक हवाई सेवा के नाम पर सिर्फ रायपुर को ही जाना जाता था। लेकिन आज बिलासपुर और जगदलपुर से भी नियमित हवाई सेवा का संचालन हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा मजबूत होगी

See also  निगम कमिश्नर से परेशान कर्मचारी ने ली हाईकोर्ट की शरण, रोजाना राशन-फल की थमते हैं सूची