स्टोर के अंदर दो लड़कियां इस कदर आपसे में भिड़ी की WWE की फाइट को भी छोड़ दिया पीछे

सोशल मीडिया पर ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो दुनिया के किसी भी कोने में हुई घटना की जानकारी पल भर में लोगों तक पहुंचा देता है। अब ऐसी ही एक घटना इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम से सामने आई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में एक स्टोर के अंदर दो लड़कियां इस कदर आपसे में लड़ाई कर रही हैं कि उन्होंने WWE की फाइट को भी पीछे छोड़ दिया।

दो लड़कियों की इस भयानक लड़ाई पर सोशल मीडिया यूजर जमकर मजा ले रहे हैं, लेकिन इस गर्ल फाइट से कई लोग सकते में आ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना हाल ही में 9 जुलाई की है, जहां बर्मिंघम में प्रीमार्क स्टोर के अंदर किसी बात को लेकर दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। कहासुनी इतने बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को स्टोरी की फर्श पर पटक-पटकर मारा।

वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे पर जमकर अपनी जोर आजमाइश करतीं दिखीं। ब्लैक टॉप और ट्राउजर पहने लड़की ने दूसरी लड़की को जमीन पर गिरा मारा और बार-बार कहा कि जाने दो, मैं तुम्हे छोड़ दूंगी, लेकिन दूसरी लड़की ने उसकी ना सुनी और हाथापाई करती रही। दोनों जमकर एक दूसरे को गालियां दे रही थी, जबकि उनके दोस्त वहां खड़े-खड़े हंस रहे थे।

See also  अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए उकसाया

इस मामले पर प्रीमार्क के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमें एक घटना की जानकारी है, जो शुक्रवार को हमारे स्टोर में दो कस्टमर्स के बीच हुई थी। उन्होंने कहा कि स्टोर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी ने मामले का तेजी से निपटारा करवाया। हालांकि स्टोर के अंदर दोनों कस्टमर के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस घटना की जानकारी लोकल पुलिस को भी नहीं है।

हालांकि यह पहली घटना नहीं है, जहां किसी स्टोर में लड़कियों की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है। आपको बता दें कि प्रीमार्क यूके के सबसे पॉपुलर फास्ट-फैशन आउटलेट्स में से एक है। इस ब्रॉन्ड का सबसे बड़ा स्टोर बर्मिंघम में ही है, जो पांच फ्लोर में फैला हुआ है। प्रीमार्क में बच्चों के कपड़े, महिलाओं के कपड़े, मेन्सवियर, होमवेयर, एक्सेसरीज, शूज, ब्यूटी प्रोडक्ट और कन्फेक्शनरी की बड़ी चेन है। (Ajency)

https://twitter.com/Mrsyco344/status/1546529775308754956?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1546529775308754956%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F