पति के साथ जमीन पर लोट-लोटकर डांस करती नजर आई नेहा कक्कड़, वीडियो वायरल

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में गिनी जाती हैं, उनके गाए गाने रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते ही है. इन दिनों नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर को पति और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है.

वीडियो में कपल बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जमीन पर लोट-लोटकर डांस करता नजर आया. बर्थडे पार्टी में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की ये मस्ती सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रही है. रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम नेहा कक्कड़ के डांस का मजेदार वीडियो शेयर किया है. पत्नी की याद में रोहनप्रीत सिंह ने नेहा का वीडियो शेयर कर उनसे जल्दी घर आने की गुजारिश की.

इसके जवाब में नेहा ने कहा कि वो जल्द ही घर आ जाएंगी. वीडियो की शुरुआत नेहा और रोहनप्रीत के साथ होती है, जो पार्टी में एक गाने पर डांस कर रहे हैं. नेहा ने हरे रंग की पैंट और सफेद टॉप पहना है, जबकि रोहनप्रीत रंगीन शर्ट और सफेद पतलून में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

See also  60 करोड़ के घोटाले में फंसी शिल्पा शेट्टी, रेस्तरां बंद करने का फैसला

कपल ने सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए गाए मीका सिंह के गाने पर डांस किया.वीडियो में नेहा को फर्श पर लेटे और डांस करते देखा जा सकता है.

नेहा और रोहन ने पार्टी में मौजूद अन्य लोगों को चियर करते हुए फर्श पर ‘नागिन डांस’ भी किया. वीडियो शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, ‘अगर आपका पार्टनर बिना शराब के इस तरह डांस कर सकता है तो उससे शादी कर लें. रोहन ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘मिस यू लाडो आजा जल्दी प्लीजी नेहुउउ ..’ नेहा ने तुरंत जवाब दिया, ‘ओहो. मैं जल्द ही घर आऊंगी डियर.’

https://www.instagram.com/reel/CfyB6CQM1hl/?igshid=YmMyMTA2M2Y=