Janjgir : घर लटकते हुए मिली 7 वीं क्लास की छात्रा की लाश, कारण अज्ञात पुलिस जुटी जांच में

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ में सातवीं क्लास की छात्रा की शव घर के अंदर कमरे में लटकते हुए मिली| प्रथम दृस्टि में आत्महत्या का मामला लग रहा है | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

मिली जानकारी के मुताबिक रोगदा गांव की रहने वाले भुवनेश्वर कश्यप की 12 साल की बेटी आरती कश्यप की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली | प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला लग रहा है |  आरती शासकीय मिडिल स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। आरती अपने गांव में दादी रामेश्वरी कश्यप और बहन पूजा कश्यप के साथ रहती थी|  उसके माता-पिता भुवनेश्वर कश्यप और सविता कश्यप दोनों कमाने खाने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। महज 12 साल की उम्र में आरती ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह अभी जांच का विषय है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के पश्चात परिजनों और आरती के सहपाठियों से पूछताछ से उसके आत्महत्या के कारणों पर से पर्दा उठने की संभावना है

See also  आत्मग्लानि में युवक ने लगाई फांसी, पामगढ़ की घटना