इन राज्यों में बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.
आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान
उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है. झारखंड के मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से उत्तर भारत के राज्यों में जबरदस्त गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है.