पामगढ़ में लिफ्ट से हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, शादी की बात करने पर करने लगा टाल-मटोल, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस थाना कोतवाली ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले लिफ्ट देकर पीड़िता से दोस्ती की, फिर होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी लगातार डरा-धमका कर अनाचार करता रहा। शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा। शिकायत किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी आशीष सिंह पिता स्व. भरत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़ ने पहचान बताकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट देकर घर छोड़ा। इसी दौरान मोबाइल नंबर ले लिया।

शादी का झांसा देकर होटल में ले गया

See also  हरियाणा : चुनाव काउंटिंग खत्म होने के बाद BJP को मिले 2 और विधायक

आरोपी ने लगातार फोन कर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई और नजदीकियां बना लीं। फिर घुमाने के बहाने जांजगीर के होटल में ले गया। वहां शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन अनाचार किया और वापस घर छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार डरा-धमका कर अनाचार करता रहा। शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा।

चंद घंटों में धराया आरोपी

परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी के गांव भैंसो रवाना हुई। आरोपी को घर से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा।

See also  ऑनलाइन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की तारीख़ बढ़ी, देखें कब है अंतिम तिथि