जांजगीर लोकसभा से बसपा के रोहित डहरिया ने पहले दिन भरा नामांकन, 8 अभ्यर्थियों ने लिया फार्म

जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए आज से नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन में आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 01 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन प्राप्त जमा किया गया।


इसे भी पढ़े :-पामगढ़ : परीक्षा देने घर से निकली युवती, परिजनों को सिम्स में मिली लाश, छोलाछाप डॉक्टर से कराया था गर्भपात, उसने ले ली जान 


 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्री अरविद कुमार निर्दलीय, श्री रेवालाल सतनामी निर्दलीय, डॉ शिवकुमार डहरिया कांग्रेस, श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी असंख्य समाज पार्टी, श्रीमती विद्या देवी सुन्दर समाज पार्टी, श्री तिहारू राम निराला निर्दलीय, श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी, श्री रोहित कुमार डहरिया बहुजन समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज श्री रोहित डहरिया बहुजन समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर की बेटी को उसके भाई ने एमपी में 1.30 लाख में बेचा, वे राजस्थान ले जा रहे थे उसका सौदा करने, पुलिस चेंकिंग के दौरान खुली पोल 

See also  नारायणपुर छठी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 5 ग्रामीणों की मौत, कई गंभीर रूप से बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप