जांजगीर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया| कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया | घटना के पीछे की वजह फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचा और देखते ही देखते अपने पास रखे किटनाशक का सेवन कर लिया | जिसके बाद वह अचेत हो गया | जिसे देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया | जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल पुलिस द्वारा किसी भी आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं की गई है।