जांजगीर जिला के अकलतरा ग्राम पंचायत झलमला में छत्तीसगढ़ कथरिया यादव समाज की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अक्षय यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष और अयोध्या यादव को इकाई अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष जवाहर यादव, सचिव रमेश यादव, इतवारी यादव, राधे यादव, सीताराम यादव, गणेश यादव, किशन यादव, सुमन यादव, अमरनाथ यादव, छबिलाल यादव, निर्मला, प्रभात, आशीष, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
