कवर्धा में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई करने से नाराज़ युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, गांव में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई। युवक काफी ऊंचाई पर खड़े होकर कुछ देर तक हंगामा करता रहा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गए।

 

जानकारी के अनुसार युवक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरा मामला ग्राम दशरंगपुर का है। टावर पर चढ़े मनीष चंद्राकर के खिलाफ दशरंगपुर चौकी में FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर जबरदस्ती मारपीट की थी। इस मामले में मनीष के दो अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

See also  VIDEO : पामगढ़ में आपस में भिड़े 2 बाईक, 3 गंभीर

दरअसल ग्राम खंडसरा में होली के दिन कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। हमले में कोटवार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक भी इस मामले में आरोपी है और उसके खिलाफ भी मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।