बलौदाबाजार जिला का नामकरण गुरु घासीदास के नाम करने पामगढ़ विधायक ने लिखा सीएम को पत्र 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला का नामकरण गुरु घासीदास ने नाम करने के लिए पामगढ़ विधायक श्रीमती इन्दु बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है | उन्होंने कहा है की 15 अगस्त को इसकी घोषणा करने की मांग की है |

आपको बता दे की छत्तीसगढ़ के संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी का जन्म भूमि व तपो भूमि गिरौदपुरी है, जो इसी जिले में आता है |  साथ ही आकाश चुम्बी जैतखाम को देखने के लिए देश विदेश से भी लोग यहां आते हैं | जिसकी वजह से जिले का नाम विश्व में प्रसिद्ध हो चूका है |  अंग्रेजों के इतिहास के पन्नों में भी गुरु घासीदास का नाम विशेष रूप से समाज सुधारक के नाम से दर्ज है |
See also  रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सखी वन स्टॉप सेंटर और नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण