नई शिक्षा नीति के विरोध में NSUI ने अकलतरा में किया प्रदर्शन

Johar36garh (Web Desk)|देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने आज ही के दिन 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसकी 78वीं वर्षगाँठ को छात्रहितों की लड़ाई को धार देते हुए NSUI जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे छात्र सत्याग्रह आंदोलन अकलतरा के गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रर्दशन किया।

NSUI ने धरना प्रदर्शन कर 6 माह की फीस माफी, कोरोना काल में परीक्षाओं को रद्द करके छात्रो को प्रोमोट करने की मांग और गरीब व पिछड़ा वर्ग विरोधी नई शिक्षा नीति का विरोध किया|

कार्यक्रम मे राज कुमार सिंह (राष्ट्रीय संयोजक), अमित यादव (जिला संयोजक), अर्पित देवांगन (विधानसभा अध्यक्ष), जयदीप सिंह बैस, विजय यादव, विकाश भारद्वाज, पुथ्वीराज सिंह, ऐश्वर्य सिंह, अभिषेक साहू, देवेंद्र तिवारी, शिवम साहू, भुवनेश्वर अनंत, अभिषेक बंजारे, गिरिश जायसवाल, अजय साहू, एवं कार्याकर्ता उपस्थित थे|

See also  छत्तीसगढ़ में मलेरिया के खिलाफ निर्णायक बढ़त — 61.8% बिना लक्षण वाले मरीज समय पर पहचाने गए