बिलासपुर का थर्ड जेंडर गिरफ्तार, नाबालिकों का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लेकमैल 

Johar36garh (Web Desk)| बिलासपुर जिले में एक थर्ड जेंडर पर ब्लैकमेल कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की है. आरोपी थर्ड जेंडर पहले लड़कों को फांसकर घर बुलाता था और उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करता था.

इस दौरान वह अतरंग संबंध का वीडियो बना लेता था और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था. युवक लोकलाज के भय से ब्लैकमेलिंग की शिकायत नहीं करते थे. लेकिन इस बार एक युवक ने हिम्मत दिखाई. उस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता ने थाना सिरगिटटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाबालिक पुत्र को बहला फुसलाकर थर्ड जेंडर ने शारिरिक संबंध बनाकर मोबाइल से वीडियो बना लिया, फिर उसे व्हॉटसएप पर वायरल कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई की. पुलिस द्वारा आरोपी थर्ड जेंडर लवली वर्मा पिता जयलाल सागर (22 वर्ष) निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.पूछताछ में बताया कि एक नाबालिक लड़के को बहला फुसलाकर 9 जून को अपने घर बुलाकर उसको शारिरिक संबंध बनाने के लिए विवश किया, फिर मोबाइल से वीडियो बनाकर व्हॉटसएप में वायरल कर दिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

See also  छत्तीसगढ़ का केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से होगा तेजी से विकास, केन्द्रीय विद्युत मंत्री ने रायपुर में की समीक्षा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी थर्ड जेंडर कई लड़कों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल चुका है. थर्ड जेंडर के शिकार हुए लड़के लोकलाज के कारण घटना के बारे में किसी को बता नहीं पाते थे. आरोपी लवली वर्मा इस तरह का कार्य आज से लगभग ड़ेढ साल से करता आ रहा है. इसी तरह तोरवा थाने क्षेत्र में एक युवक ने लोकलाज के भय से वीडियो वायरल होने के बाद खुदकुशी कर ली थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लवली को धारा 306 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी किया गया है.