तेज रफ्तार ट्रेलर ने मजदूर को रौंदा…मौके पर ही दर्दनाक मौत

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। घटना सोमवार की सुबह सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में हुई। घर से काम पर, बिलासपुर के लिए निकले मजदूर गफ्फार खान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। सड़क पर खूल से लथपथ गफ्फार ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की खबर लगते ही आस-पास के ग्रामीण भीड़ की शक्ल में जमा हो गए। लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ चक्काजाम कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य को डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित