दूसरे मजहब से की शादी, सरेआम भईयों ने प्रेमिका के सामने ही चाकुओं से गोद-गोदकर कर दी हत्या

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है एक अन्य मजहब की लड़की से शादी करने वाले हिन्दू शख्स का क़त्ल कर दिया गया।

चाकुओं से गोद कर हुई इस हत्या का आरोप लड़की के घर वालों पर लगा है। 28 वर्षीय /मृतक का नाम हरीश है जो तकरीबन 10 दिनों से लापता था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन से पूछताछ की जा रही है। घटना बुधवार (1 मार्च 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवरकोंडा क्षेत्र के रहने वाला हरीश नामक व्यक्ति DJ का काम करता था। तकरीबन 7 माह पहले वह हैदराबाद के ही एल्लारेड्डीगुड़ा इलाके में रहने गया गया था। यहीं उसकी मुलाकात मनीषा नाम की लड़की से हुई थी। कुछ दिनों पश्चात् दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे। मनीषा के परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की के भाईयों ने कई बार हरीश को अपनी बहन से दूर रहने की नसीहत दी थी तथा एकाध बार पिटाई भी की थी। मनीषा पर भी उनके घर में कई प्रकार की पाबंदियाँ लगा दी गईं।

See also  अरुणाचल की पहाड़ी को NIMAS ने दिया दलाई लामा का नाम तो चीन लो लगी मिर्ची

कहा जा रहा है कि इन प्रतिबंधों के बाद भी हरीश और मनीषा सोशल मीडिया से एक दूसरे के सम्पर्क में बने रहे। बीच-बीच में दोनों की मुलाकात भी होती रही। घटना से 10 दिन पहले हरीश एवं मनीषा ने गुपचुप ढंग से शादी भी कर ली। शादी के पश्चात् पति-पत्नी एक साथ अलग रहने लगे। कहा जा रहा है कि स्वयं हरीश के परिवार वालों को उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं थी। इस बीच मनीषा के भाइयों ने अपनी बहन को तलाशना जारी रखा। आरोप है कि इसी खोजबीन में उन्होंने हरीश के एक साथी शिव का अपहरण कर लिया तथा उसे टॉर्चर कर के जानकारी निकलवा ली।

कहा जा रहा है कि घटना के दिन मनीषा के भाइयों को अपनी बहन एवं हरीश के दुलपल्ली इलाके में होने की खबर प्राप्त हुई। थोड़ी देर पश्चात् दोनों आंजनेय स्वामी मंदिर के पास अपराधियों को मिल गए। हरीश के परिवार वालों का आरोप है कि मनीषा के आगे ही मृतक पर चाकुओं से हमला किया गया। इस हमले में हरीश की जान चली गई। बाद में हमलावर मनीषा को अपने साथ ले गए। इस मामले में सूराराम थाना पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 5 अपराधियों को हिरासत में लेने की जानकारी है। मुख्य अपराधी फरार हो गया है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना को साझा करके बताया जा रहा है कि मनीषा मुस्लिम समुदाय से थीं। उनके भाई ने पहले भी हरीश को मारने की धमकी थी। मनीषा ने तब भी हरीश से भागकर शादी की और 10 दिन पश्चात् ही उनके भाई ने हरीश को मौत के घाट उतार दिया।

See also  जापान में गायत्री मंत्र और भजन के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत, वीडियो वायरल