पामगढ़ : कार ने बाइक को मारी ठोकर, 1 युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक के बाइक सवार 2 युवक दुर्घटना का शिकार हो गए | घटना में 1 युवक की दर्दनाक मौत हो गई| जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है| जिसका उपचार जारी है| घटना बिलासपुर जिला के मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री के पास की है |

आपको बता दें की पामगढ़ के ग्राम भंवतरा के दो युवक हरीश कुमार कश्यप और अजित साहू बाइक से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान मस्तूरी क्षेत्र में संदीपनी कॉलेज के सामने पहुंचे थे की तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे| इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दुर्घटना में हरीश कुमार कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई थी। दोनों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान हरीश कुमार कश्यप ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल अजित साहू का अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

See also  Pamgarh : सरकारी जमीन खाली कराने के दौरान विधवा महिला की पिटाई, दर्जन भर ग्रामीणों के खिलाफ जुर्म दर्ज़, 7 नामजद

बताया जा रहा है कि दोनों युवक रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। फिलहाल मस्तूरी पुलिस मौके की जांच कर रही है तथा दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।