CG : तालाब में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत, 19 घंटे बाद मिला शव

सूरजपुर में बंद पोखरी तालाब में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों शवों को SDRF और नगर सैनिकों की संयुक्त टीम ने खदान से 19 घंटे बाद दोनों के शव निकाले हैं। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शकीला (11 वर्ष) और बिट्टू (10 वर्ष) घर के पास स्थित पोखरी खादान नहाने के लिए गई थी। मां किसी काम से अंबिकापुर गई थी। बुधवार सुबह वह अंबिकापुर से वापस घर लौटी। तब महिला ने अपने तीसरे बच्चे से दोनों बहनों के बारे में पूछा। हालांकि बोलने में असमर्थ भाई ने अपने हाथ से पोखरी खदान की तरफ इशारा किया।

इसके बाद मां ने गांव के लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने SDRF और नगर सैनिकों की टीम को बुलाया संयुक्त टीम ने बच्चियों की तलाश पोखरी खदान में शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को दोनों बहनों की लाश बरामद की गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय गहराई में दोनों चली गई थीं। जिसके चलते यह हादसा हुआ था। आस-पास नहा रहे लोगों ने बच्चियों को डूबता देखा था। वे लोग मदद कर पाते, तब तक देर हो चुकी थी। बुधवार सुबह पुलिस और नगर सैनिकों की संयुक्त टीम ने दोनों बहनों की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद हो गए।

See also  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा