Skip to content
  • Thursday, October 15, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, केन्द्रांश की राशि जारी करने किया अनुरोध
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, केन्द्रांश की राशि जारी करने किया अनुरोध

September 5, 2023

राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के 6,99,439 तथा सामाजिक आर्थिक सर्वे में 47,090 परिवारों को आवास प्रदान करने केन्द्रांश की राशि जारी करने और आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों के लिये राज्य सरकार को लक्ष्य प्रदान करने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार से राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत विद्यमान स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ-साथ, राज्य सरकार के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में पाए गए 47,090 परिवारों को आवास निर्माण के लिए केन्द्रांश की राशि जारी करने अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने अवगत कराया है कि स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल 6,99,439 परिवारों और राज्य सरकार के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में पाए गए 47,090 परिवारों को राज्य सराकर के द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने राज्यांश की राशि जारी करने का भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि दिनांक 03 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उनके द्वारा लिखे गए पत्र में स्थायी प्रतीक्षा में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ-साथ, आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों के लिये राज्य सरकार को लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। साथ ही वर्ष 2021 22 हेतु आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को भारत सरकार द्वारा वापस लेने की जानकारी दी गई थी। राज्य सरकार द्वारा किये गये इस अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा की गई कार्यवाही से आज दिनांक तक अवगत नहीं कराया गया है।

See also  बिलासपुर में स्कूल के बाथरूम में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश, मचा हडकंप, जाँच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने यह भी अवगत कराया है भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 में जनगणना के आधार पर स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार की गई थी। भारत सरकार द्वारा पुनः वर्ष 2018 में आवास प्लस सूची तैयार की गई, जिसमें स्थायी प्रतीक्षा सूची के अलावा 8,19,999 परिवार पात्र पाये गये। प्रत्येक 10 वर्षों में भारत सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना/बी.पी.एल. सर्वेक्षण कराया जाता रहा है, जो कि अभी तक नहीं कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के द्वारा, सामाजिक आर्थिक जातिगत -2011 के मापदण्डों के अनुसार, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कराया गया, जिसमें कुल 47,090 परिवारों को आवासहीन होना पाया गया है। अतएव, स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष 6,99,439 परिवारों तथा राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में पाये गये आवासहीन 47,090 परिवारों को योजनांतर्गत आवास निर्माण कर लाभान्वित किये जाने हेतु राज्यांश राशि जारी कराने का निर्णय लिया गया है।

Tags: Chief Minister Bhupesh Baghel wrote a letter to the Prime Minister, requested to release the central share amount.

Post navigation

आज मैं जिस मुकाम पर पहुँचा हूँ उसमें मेरे गुरुजनों का योगदान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
Pamgarh : जन्माष्टमी पर होगा वृद्धजनों का सम्मान

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

नीला ड्रम मामले के आरोपी मुस्कान और साहिल को सजा-ए-मौत, रोते दिखे दोनों आरोपी, परिजनों ने कहा मिला बेटे को न्याय

October 14, 2026
Basant Khare
देश

सीजेपी नेता आशुतोष और सौरभ को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, जंतर-मंतर पर फहराया था तिरंगा, गिरफ्तारी पर भड़के दीपके

October 14, 2026
Basant Khare
देश

गंगा नदी में पलटी नाव, अब तक 13 बच्चों के निकाले जा चुके शव, अभी तलाश जारी, मारे गए सभी बच्चे एक ही परिवार के, पड़ोसी गांव में भोज खाने जा रहे थे बच्चे

October 14, 2026
Basant Khare
अजब गजब

अब सड़क पर चलते-चलते होगी शादी, ट्रक के अंदर को सजाया शादी का पूरा मंडप, अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

October 14, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

October 2026
SMTWTFS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Sep    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता