मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के स्थापना दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" (आरएसएस) के स्थापना दिवस की सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने के लिए सर्वदा तैयार रहता है। भारत और भारतीयता को समर्पित राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस से जुड़कर माँ भारती की सेवा करना उसका सौभाग्य है।

 

See also  मध्‍य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए अभी से तीन हजार से ज्यादा बुकिंग कोर और बफर जोन के लिए हो चुकी