जांजगीर कोविड अस्पताल और 9 कोविड केयर सेंटर्स में कुल 1058 बेड

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर चांपा जिला कलेक्टर  यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल  और 09 कोविड केयर सेंटर मे कुल 1058 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 635 बेड पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, एवं 423 बेड रिक्त है। कोविड अस्पताल और 9 कोविड केयर सेंटर्स में स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल अनुसार समुचित व्यवस्था की गई है।
कोविड केयर सेंटर्स के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को सायं 4 बजे की स्थिति मे जिला अस्पताल परिसर के कोविड अस्पताल में 80 बेड उपलब्ध है, इनमें 56 मरीज भर्ती है।

इसी प्रकार आईटीआई कुलीपोटा में 150 बेड हैं इनमें 86 मरीजो का उपचार जारी हैं। आकांक्षा परिसर जर्वे में 100 बेड की क्षमता है, वहां पर 67 मरीजो का उपचार जारी है। दिव्यांग स्कूल पेण्ड्रीभाठा में 128 बेड की व्यवस्था है, जिस पर 117 में मरीज भर्ती हैं। कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन जर्वे के 35 बेड सभी रिक्त है। शासकीय एमएमआर महाविद्यालय चांपा में 130 बेड की व्यवस्था है जिनमें 107 पर मरीज भर्ती  है।

See also  उत्तरप्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, खड़गे ने दुख जताते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला

शासकीय क्रांतिकारी भारती महाविद्यालय जेठा सक्ती में 60 बेड उपलब्ध है, इनमें 46 मरीज भर्ती है। शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम धौराभाठा डभरा में 100 बेड है, जिनमें 60 में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आईटीआई अकलतरा में 125 बेड हैं जिनमें 74 मरीज भर्ती हैं और आईटीआई भवन महुदा-बलौदा मे 150 बेड की व्यवस्था है। जिसमे 26 मरीज भर्ती है। कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध बेड की संख्या प्रतिदिन जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/  मे उपलब्ध कराई जा रही है।