सास-ससुर रिश्तों को किया तार-तार, बड़ी बहू से सालभर से दुष्कर्म, फिर छोटी बहू पर डाली नज़र

रिश्तों की डोर कब टूट जाए, कब उलझ जाए ये नहीं कहा जा सकता. रिश्तों के इस ताने-बाने में अपने ही जीवन को नरक बना देते हैं. सास, ससुर, बहू के इन रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला कोटा से सामने आया है, जहां ससुर द्वारा अपनी बड़ी बहू से दुष्कर्म और छोटी से छेडछाड़ करने के मामले में बहुओं द्वारा आरके पुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बहुओं द्वारा आरके पुरम थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि 50 साल के ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ जिंदा जला देने की धमकी देकर एक साल तक बालात्कार किया. छोटी बहू को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसका हाथ पकड़ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर निकल गई. इसकी शिकायत उसने अपने पति से की लेकिन उसने भी उसकी नहीं सुनी. पुलिस ने सच्चाई तक पहुंचने के लिए बड़ी बहू का शुक्रवार को मेडिकल करवाया.

See also  हरियाणा में जीत सामने देख रही कांग्रेस को अंत में हार नसीब, अब महारास्ट्र और झारखण्ड में अलर्ट मोड़ में

मध्य प्रदेश की रहने वाली 26 साल की पीड़िता की शादी कोटा में करीब 10 साल पहले हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी दौरान 11 महीने पहले पति की टीबी की बीमारी के चलते मौत हो गई. पीड़िता ने बताया कि ससुर कुछ समय से उस पर बुरी नजर रख रहा था. पति की मौत के करीब एक महीने बाद जब वह घर का काम कर रही थी, इसी दौरान उसकी सौतेली सास ने उसे ससुर के कमरे में ले जाकर बाहर से कुंडी बंद कर दी. ससुर ने शराब के नशे में उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके बच्चों को जिंदा जला देगा.

पीड़िता ने जब यह बात अपनी सास को बताई तो सास ने उसके साथ मारपीट की और चुप रहने के लिए कहा. पीड़िता का मोबाइल भी ले लिया. कुछ दिन बाद ससुर शराब के नशे में पीड़िता के कमरे में घुस गया और उसके साथ फिर से रेप किया. पीड़िता ने बताया कि ससुर ने कई बार उसके साथ रेप किया. उसका पूरा परिवार एमपी रहता है. घरवालों से बात नहीं करने दी जाती. हाल में उसके घर वाले उसे लेने आए तब पीड़िता ने उन्हें आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया.

See also  1 लाख सैलरी वालों के लिए खुशखबरी! हर महीने ₹19,000 बढ़ेगा वेतन

बड़ी बहू के साथ हुई घटना की भनक छोटी बहू को थी, ससुर ने छोटी वाली बहू को भी निशाने पर लिया और उसका हाथ पकड़ लिया लेकिन वह वहां से बचकर निकल गई. 22 साल की पीड़िता की शादी को करीब 5 साल हो गए हैं. पीड़िता ने बताया कि सास ने उसे ससुर को चाय देने के लिए कहा. वह चाय देने गई तो ससुर ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की. पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में जानकारी दी तो पति ने उल्टा उसे उसके मायके छोड़ दिया और अपनी जुबान बंद रखने के लिये कहा.

पीड़िताओं ने बताया कि ससुराल वाले घर में एक-दूसरे से भी बात नहीं करने देते थे. बड़ी बहू के साथ क्या हो रहा है, छोटी बहू को जानकारी लग गई थी, लेकिन छोटी बहू के बारे में ही इतनी बातें कर दी गई कि कोई उसकी बात पर भरोसा न करे. छोटी बहू ने बताया कि सौतेली सास दोनों बहू को भी आपस में बात नहीं करने देती थी. जब उसका पति उसे छोड़ कर गया तो उसने बड़ी बहू के घरवालों का नंबर पता कर उन्हें फोन किया और ससुराल में हो रही घटनाओं के बारे में बताया, जिसके बाद उसके घर वाले उसे लेने के लिए पहुंचे.

See also  योगी सरकार का कड़ा कदम, संपत्ति छुपाने वाले राज्यकर्मियों का वेतन रोका

ससुर के दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी दिमागी रूप से बीमार है. ऐसे में उसने कई साल पहले दूसरी शादी कर ली थी. आरोप है कि दूसरी पत्नी ही बहुओं से गलत काम करवा रही थी.(एजेंसी)