Skip to content
  • Sunday, November 8, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप मामले में गिरफ्तार, मोनालिसा का टूटा सपना, सोशल मिडिया से हुई गायब
छत्तीसगढ़

डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप मामले में गिरफ्तार, मोनालिसा का टूटा सपना, सोशल मिडिया से हुई गायब

April 1, 2025
Basant Khare

डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप मामले में गिरफ्तार : मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ से खूब वायरल हुई थीं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी. लेकिन अब सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसपर एक लड़की से रेप का आरोप है. ये मामला साल 2020 का है. उस दौरान लड़की झांसी में रहती थी. सोशल मीडिया के जरिए उसकी बात सनोज मिश्रा से हुई. इसके बाद उसने फिल्म में काम दिलाने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक सनोज मिश्रा ने युवती का तीन बार गर्भपात भी करवाया. 18 फरवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी. अब गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

 

इसे भी पढ़े :-स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन

 

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि सनोज मिश्रा ने उसे एक रिसॉर्ट में नशीला पदार्थ देकर शारीरिक संबंध बनाए, और ऐसा करते हुए उसने वीडियो भी बना लिए। इसके बाद शुरू हुआ मानसिक और शारीरिक शोषण का लंबा सिलसिला। युवती का आरोप है कि फिल्म में रोल, शादी का वादा और वीडियो लीक करने की धमकी जैसे हथियार बनाकर मिश्रा ने उसे बार-बार इस्तेमाल किया।दिल्ली पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला सिर्फ एक लड़की का नहीं बल्कि उन सभी सपनों का है जो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ टूटने लगते हैं।

See also  रायपुऱ : जल जीवन मिशन के 9 ठेकेदार के टेंडर निरस्त

 

इसे भी पढ़े :-बिलासपुर : सौतेले पिता बना हैवान, 13 साल की बच्ची का 6 सालों से करता रहा रेप, परेशान लड़की ने की शिकायत

 

महाकुंभ 2025 में जब मोनालिसा की तस्वीरें वायरल हुईं, तो हर मीडिया प्लैटफॉर्म उसकी खूबसूरती की मिसाल देने लगा। सनोज मिश्रा ने मौके को भुनाते हुए मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर (The Diary of Manipur) में कास्ट करने का दावा किया। वे उसके साथ इवेंट्स में नजर आने लगे और सोशल मीडिया पर खुद को उसका ‘गॉडफादर’ की तरह पेश करने लगे। लेकिन आज, उसी निर्देशक पर यौन शोषण के संगीन आरोप ने पूरी इंडस्ट्री की नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल है कि क्या वाकई यह इंडस्ट्री इतनी निर्दयी हो चुकी है कि यहां सपनों की कीमत सिर्फ जिस्म से अदा की जाती है? सालों से बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा में ‘कास्टिंग काउच’ की कहानियां सुनने को मिलती रही हैं। लेकिन जब कोई आरोपी गिरफ्तार होता है, तब ही समाज उस पीड़ा को समझने लगता है। यह मामला हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम अब भी सपनों को सुरक्षित बनाने में नाकाम हैं?

See also  जनदर्शन में सुनीं गई लोगों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

 

इसे भी पढ़े :-दलित युवती की गैंगरेप के बाद के बाद हत्या, लोग सड़क पर उतरे लोग, भीड़ को तितर-बितर करने लाठीचार्ज

 

डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप मामले में गिरफ्तार : ध्यान रहे कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान जब 16 साल की मोनालिसा भोंसले की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं, तो पूरा देश उसकी मुस्कान और सादगी का दीवाना हो गया। इंदौर की यह फूल माला बेचने वाली लड़की अचानक खबरों की सुर्खियों में थी। लोग उसे ‘भारतीय मोनालिसा’ कहने लगे। लेकिन जितनी जल्दी वह मशहूर हुई, उतनी ही जल्दी वह इस भीड़ में खो भी गई। वायरल होते ही मोनालिसा को कई ऑफर मिलने लगे। इन्हीं में एक नाम था निर्देशक सनोज मिश्रा का, जिन्होंने ऐलान किया कि वे मोनालिसा को अपनी अगली फिल्म में लॉन्च करेंगे। वह उसे एक्टिंग क्लासेस दिलवा रहे थे, पब्लिक इवेंट्स में ले जा रहे थे, और मीडिया के सामने उसका ‘गाइड’ बनकर खड़े थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मोनालिसा ने फिल्म के लिए वर्कशॉप जॉइन की थी, लेकिन सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद प्रोजेक्ट पर ग्रहण लगना तय है। अब तक ना कोई शूटिंग शुरू हुई थी, न कोई कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हुआ था।

See also  छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आकाशिय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट

 

इसे भी पढ़े :-कंडक्टर ने बस का मालिक बन युवती को फसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, पोल खुली तो हुआ FIR

 

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा ने न तो कोई बयान दिया, न ही सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाकुंभ से लौटने के बाद मोनालिसा को इतना ध्यान मिला कि उसका सामान्य जीवन मुश्किल हो गया था। वह इंदौर वापस चली गई और उसके परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली। कुछ स्थानीय पत्रकारों का दावा है कि मोनालिसा के परिवार को लगातार मीडिया और अजनबियों से कॉल आ रहे थे, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ा। ऐसे में, हो सकता है कि परिवार ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया हो।

 

संगीत विश्वविद्यालय में अच्छे अंक देने का लालच देकर छेड़छाड़, छात्रा ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत, प्रोफेसर पहुंचे जेल

Tags: Director Sanoj Mishra arrested in rape case, disappears from social media, Monalisa's dream shattered, डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप मामले में गिरफ्तार, मोनालिसा का टूटा सपना, सोशल मिडिया से हुई गायब

Post navigation

प्राचार्य पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का हो पालन, अजा जजा कर्मचारी संघ ने शिक्षा सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन‌ 
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, 10 हजार चूजे और19 हजार अंडे किए गए नष्ट, इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों और अंडों की बिक्री पर बैन

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हादसा में पिता-पुत्र के बाद माँ की भी हुई मौत, सुबह इलाज के दौरान तोड़ा दम, मोहल्ले में शोक की लहर

November 7, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

बेटे को गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया नहीं हुई पूरी, बिलासपुर हाई कोर्ट ने की अपील खारिज, जाने हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम क्या है

November 7, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : घर के अंदर मिली माँ-बेटे की लाश, फर्श पर मिला मां का शव, बिस्तर पर पड़ा था बेटा, कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

November 7, 2026
Basant Khare
अजब गजब

बिना बुलाए शादी में पहुंचा विदेशी मेहमान, बना दिया माहौल थिरकने लगे महिलाएं और पुरुष, विडियो सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका

November 7, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

November 2026
SMTWTFS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« Oct    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता