एंबुलेंस में इतनी लड़कियों को देखकर हर कोई हैरान, मुंह छुपाते हुए निकली बाहर, जाने क्या है मामला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस में गरबा ड्रेस पहने कई लड़कियां निकलीं. एंबुलेंस में इतनी लड़कियों को देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह लड़कियां छत्रपति प्रमिलाराज मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर हैं, जो गरबा खेलने जा रही थीं.

[metaslider id=152463]

इस दौरान एंबुलेंस ड्राइवर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस का पीछा किया और उसे बीच रास्ते में रोक लिया. शुरुआत में हर किसी को लग रहा था कि एंबुलेंस में मरीज होगा. इस दौरान ड्राइवर ने ऐसा बहाना बनाकर फिर से भागने की भी कोशिश की. लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस का दरवाजा खोला तो सब दंग रहे गए. उसमें करीब 15 से 20 लड़कियां बैठी थीं जो अपना मुंह छुपा रही थीं. पूछताछ में पता चला कि ये सभी लड़कियां प्रशिक्षु महिला डॉक्टर हैं जो हॉकी स्टेडियम में गरबा खेलने जा रही थीं.

See also  जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप, कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में, जनजीवन ठप

[metaslider id=153352]

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल बाइक सवार युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी इस घटना के जांच के लिए कमेटी का गठन किया है. लेकिन इस घटना पर अस्पताल का कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. बता दें, देशभर में नवरात्रि की धूम है.आम और खास लोग माता दुर्गा की उपासना में लीन हैं. नवरात्रि का यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा. यानी पूरे इस 9 दिन में नवरात्री के त्योहार को लेकर गरबा स्थल पर लोग गरबा खेलेंगे.