दोस्त ने प्रेमिका पर डाली बुरी नजर, प्राइवेट पार्ट काट कर ठूस दिया मुँह पर, और कर दी हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने अपनी प्रेमी पर बुरी नजर रखने वाले अपने दोस्त होटल मालिक की हत्या कर दी. आरोपी ने होटल मालिक का प्राइवेट पार्ट काट कर उसी के मुंह में ठूंस दिया. इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने चाकू से आठ बार वार कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ठाणे की शांतिनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और महज 12 घंटे में ही वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है.

आरोपी की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी असलम ने बताया कि मृत होटल मालिक शमीम उर्फ सलमान खान के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी. उसने बताया कि शमीम की चार पांच गर्ल फ्रेंड थीं. इसके बाद भी वह उसकी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर बढ़ा रहा था. जानकारी होने पर उसने मना भी किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर सोमवार को उनके बीच बहस हुई. देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई और अचानक असलम ने जेब से चाकू निकालकर वार कर दिया. वहीं जब शमीन नीचे गिरा तो आरोपी ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसके मुंह में ठूंस दिया.

See also  होली पर आज चंद्र ग्रहण का साया, कुछ देर में लगने वाला है ग्रहण, 6 घंटे तक रहेगा प्रभाव

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर हत्या का मामला दर्ज किया और महज 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरे वारदात का खुलासा कर दिया. पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक प्रेमिका को लेकर पहले भी कई बार दोनों दोस्तों के बीच झगड़ा हो चुका था. हाल ही में असलम ने उसे धमकी भी दी थी. कहा था कि जब प्राइवेट पार्ट ही नहीं होगा तो वह चार क्या दस भी गर्ल फ्रेंड बना ले, कोई फायदा नहीं होगा. वारदात के समय भी वह इसी इरादे से अपने दोस्त के होटल पहुंचा था. रात में करीब 1 से 1:30 बजे के आसपास होटल बंद होने के बाद आरोपी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया. इसके बाद 9 बार चाकू से गोद कर हत्या कर दी.(Agency)

See also  नैंसी, तुम मां की तरह मत बनना, जो कुछ मेरे साथ हुआ वो तुम अपने बच्चों के साथ मत करना, सुसाइड से पत्नी के लिए आखरी सन्देश