होटल वेटर से बॉलीवुड स्टार तक: बोमन ईरानी की 41 साल में शुरू हुई फिल्मी यात्रा

मुंबई

आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता की, जिसने 41 की उम्र में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जी हां, जहां अधिकतर एक्टर कम उम्र में ही फिल्मों में डेब्यू करने की चाहत रखते हैं। वहीं, बोमन ईरानी एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने 41 साल की उम्र में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। आज बोमन अपना बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्षों का सामना किया है। उनके जन्म से छह महीने पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। वह बचपन में बहुत तुतलाते थे और डिस्लेक्सिक थे। लेकिन इन सब चुनौतियों के बावजूद वे आज एक सफल अभिनेता और निर्देशक हैं। आज बोमन ईरानी के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में –

See also  यश की टॉक्सिक पर हुमा कुरैशी बोलीं, देरी के बावजूद फिल्म होगी शानदार

बचपन में थी डिस्लेक्सिया की समस्या
बोमन ईरान ने एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें 2 साल की उम्र में उन्हें डिस्लेक्सिक की बीमारी हो गई थी, जिसके कारण वह हमेशा तुतलाकर बोलते थे। वह जब भी बोलते थे, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे। बता दें, बोमन ईरानी के जन्म से 6 महीने पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वह बताते हैं कि इस वक्त उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ा सपोर्ट थीं। उनकी मां ने ही उन्हें थिएटर में शामिल होने व स्पीच थैरेपिस्ट लेने के लिए प्रोत्साहित किया था।

वेटर के रूप में काम किया
बोमन ईरानी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 2 साल तक वेटर का कोर्स किया और ताज होटल पैलेस में उन्होंने वेटर व रूम सर्विस स्टाफ के रूम में काम किया। उन्होंने 1987 से लेकर 1989 तक एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के रूप में भी काम किया।

See also  सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें

मां के साथ बेकरी में किया काम
बोमन ईरानी ने अपने काम के साथ-साथ अपनी मां की बेकरी में हाथ बटाने में भी काफी ज्यादा मदद की। वह बताते हैं कि उन्हें अपनी बेकरी में आलू व घी की बहुत ज्यादा दुर्गंध आती थी। लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया करती थी और उन्हें बताया है कि इसे सम्मान की तरह लें। उन्होंने अपनी मां के साथ बेकरी में काफी सालों तक काम किया है। वह एक सफल दुकानदार थे, लेकिन इसके बावजूद वह एक अभिनेता और निर्देशक बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 1981 से 1983 के बीच हंसराज सिंधिया के मार्गदर्शन में अभिनय सीखा।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
बोमन ईरानी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 41 साल की उम्र में की। उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान के साथ जोश' में काम किया। उन्होंने 'लेट्स टॉक', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'दोस्ताना', 'वक्त' और कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।

See also  Prabhas की ‘Spirit’ से टकराव में Salman Khan की SVC63 को 50 करोड़ ओपनिंग का झटका?