दरिंदों ने घर घुसकर महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से वार, एफआईआर की जगह पुलिस कराती रही समझौता

यूपी के कुशीनगर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपके दिल को दहला देने वाला है। जी हां इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो परेशान हो उठा और घबरा गया। जानकारी के अनुसार कुछ दरिंदों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गैंगरेप करने के बाद हैवानियत करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार भी किया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपाटर्स की माने तो सेवरही थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला को पिछले एक महीने से कुछ दरिंदे परेशान कर रहे थे। छेड़छाड़ से परेशान परिवार स्थानीय थाने में भी शिकायत कर चुके है लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। परेशान पति ने शिकायत नहीं सुने जाने पर राज्य सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। उधर मनचलों का हौसला बढ़ा तो 23 सितंबर की रात में आरोपी उसके घर में घुस गए। उसका यौन उत्पीड़न करते रहे। चाकू की नोंक पर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया।

See also  दिल्ली में इलाज हुआ आसान: EWS आय सीमा दोगुनी, गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला

पुलिस पर भी लगे आरोप
खबरों की माने तो गैंगरेप की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों को थाने में काफी घंटे तक बैठाए रखा और सुलह के लिए दबाव बनाती रही। पीड़िता के पति ने बताया कि पुलिस ने उस पर समझौता कराने का दबाव बनाया। पीड़िता के पति ने बताया कि जब मामले की जानकारी होने के बाद कई लोग थाने पहुंचने लगे तो पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर के बाद भी पुलिस ने अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं कि है।