डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए, अब ग्रामिणों को छोड़नी होगी सड़क के लिए जमीन, वरना शुरू नहीं होगा काम

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : जांजगीर जिला के पामगढ़ के डोंगाकोहरौद के सड़क निर्माण के लिए आखिरकार अपना खजाना खोल दिया है। राज्य सरकार 4.33 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए 6 करोड़ 5 लाख 9 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। साथ ही 15 बिंदुओं पर अपने निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि 90% बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर निर्माण कार्य किया जाएगा।

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए, अब ग्रामिणों को छोड़नी होगी सड़क के लिए जमीन, वरना शुरू नहीं होगा काम

आपको बता दें कि यह सड़क पामगढ़ से लाहौद तक स्वीकृत हुई थी। लगभग पूरा मार्ग पिछले एक दशक से तैयार हो चुका है। इसमें फराटे से वहान दौड़ रही है। लेकिन पामगढ़ से निकालने के बाद जमीन विवाद के कारण यह सड़क लगभग 5 किलोमीटर तक बन नहीं पाई थी। बताया जा रहा की सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया था। प्रभावित ग्रामीणों को निर्धारित राशि से अधिक चाहिए था।

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए, अब ग्रामिणों को छोड़नी होगी सड़क के लिए जमीन, वरना शुरू नहीं होगा काम डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए, अब ग्रामिणों को छोड़नी होगी सड़क के लिए जमीन, वरना शुरू नहीं होगा काम

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : ग्रामीण इस मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा जहां पर आज भी यह मामला लंबित है। वहीं मुआवजा संभव नहीं होने के कारण विवादित भूमि को छोड़कर सड़क आगे निर्माण की गई। बची हुई सड़क कमजोर होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। जिसके कारण राहगीरों के साथ-साथ ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को लेकर पिछले एक दशक से लगातार ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।

See also  ग्राम पंचायत पीपरबहरा में मनरेगा से हुआ शिक्षा में सुधार

 

जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार ने पामगढ़-लाहौद मार्ग से डोंगाकोहरौद बस्ती तक 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही 15 बिंदुओं पर अपने निर्देश दिए हैं। बिन्दु क्रमांक 3 में कहा गया है कि 90% बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर निर्माण कार्य किया जाएगा। अब देखना है की सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीण सरकार का साथ देती है की नहीं|

 

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : पामगढ़ में ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम 

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : सड़क निर्माण के लिए पामगढ़ में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था | प्रदर्शन कर रहे बच्चियों ने बताया कि पिछले 15 सालों से सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिस पर गुजरा बेहद जोखिम भरा रहता है। बरसात के समय में यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। ब

ड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने की वजह से अक्सर ग्रामीण स्कूली बच्चे शिक्षक और इस मार्ग पर सफर करने वाले राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। इन 15 सालों में सड़क की वजह से कई लोगों को अपनी जान भी करवानी पड़ी है। वजूद इसके शासन प्रशासन सड़क निर्माण को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से उन्हें चक्का जाम करना पड़ा है।

See also  परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

 

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : बच्चियों ने बताया कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए पामगढ़ मुख्यालय आना पड़ता है लेकिन सड़क खराब होने की वजह से अक्सर उन्हें दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। सड़क खराब होने की वजह से उन्हें शिक्षा से भी वंचित रहना पड़ता है। इसी प्रकार चिकित्सा व्यवस्था भी सड़क की वजह से खराब है।

मरीज तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाता, गंभीर बीमारियां वाले मरीज को काफी तकलीफ होती है। पामगढ़ में आज ग्रामीणों ने एक नहीं तीन-तीन जगह पर जाम लगाया है पहले पामगढ़ के हृदय स्थल अंबेडकर चौक को तीनों ओर से घेर दिया था । वही बहोरिक लाल चौक पर भी चक्का जाम किया हुआ था ।

 

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी, प्रशासन ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, प्रशासकीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बारिश समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

See also  जांजगीर की महिला निकली पॉजिटिव, दांतो का इलाज कराने गई थी रायपुर

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब तक नया रोड निर्माण नहीं हो जाता उसे समय बारिश में लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए सड़कों पर जितने भी गड्ढे बने हुए हैं उसमें रिपेयरिंग का काम कराएंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जल्द ही मिल जाएगी इसके बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। रिपेयरिंग कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखित में दे दिया गया है।

 

डोंगाकोहरौद सड़क के लिए सरकार ने दिए 6 करोड़ रुपए : बहरहाल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इसी आश्वासन के साथ आंदोलन को ग्रामीणों ने समाप्त किया है कि जल्द ही सड़क का निर्माण किया जाएगा साथ ही सड़क में बने गड्ढे को रिपेयरिंग के माध्यम से ठीक कर दिया जाएगा।

 

पामगढ़ में बरसते पानी में ग्रामीणों ने रोकी सड़क, महिलाएं और बच्चे हुए शामिल, शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी