शादी के चौथे दिन ही दुल्हे की रहस्मयी मौत, पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगानगर जोन के हंडिया थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शादी के चौथे दिन ही दुल्हे की रहस्मयी मौत हो गई. ‘तुम्हारे साथ रहने के कितने सपने देखे थे… अब तुम छोड़कर क्यूं चले गए’. ये शब्द हैं उस युवती के है जिसकी जिंदगी शादी के 4 दिन बाद ही जिंदगी उजड़ गई. जिस लड़की की जिंदगी में खुशियों की शुरुआत होनी थी, उसकी किस्मत ने ऐसा दुखद मोड़ लिया कि सपने, वादे और भविष्य सब कुछ एक झटके में खत्म हो गया. हाथों में मेहंदी लगी, लेकिन आंखों में आंसू और दिल में दर्द है.

यह है मामला
हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव की घटना है. सात जून को संतोष की शादी धूमधाम से हुई थी. हर तरफ बस खुशियां ही खुशियां थीं. शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था. परिवार शादी की खुशियों में डूबे हुए थे, लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अचानक से सबकुछ बदल जाएगा. 28 साल के संतोष का शव गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला. गुरुवार सुबह गांव के लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. शव की पहचान होते ही घर में चीख-पुकार मच गई. नई नवेली दुल्हन पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई, जबकि माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की.
इधर, मृतक का भाई सुशील भी घटना के बाद से लापता है. उसकी तलाश की जा रही है. वहीं मृतक की मां ने कुछ पट्टीदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को सामने रखकर कार्रवाई की जाएगी.
See also  आज लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश, वित्त मंत्री करेंगी बदलावों का खुलासा