पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति की भी सदमे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक पति वर्तमान में प्रधान था। प्रधान व उसकी पत्नी की एक साथ हुई मौत पर जहां परिवार में कोहराम मचा है।

[metaslider id=152463]

विकासखंड कुड़वार के अंतर्गत ग्राम सभा बुकुनपुर के प्रधान कल्लन (58)की पत्नी रफीकुल निशा( 55)सांस की बीमारी से पीड़ित थी।बीती देर रात लगभग दो बजे प्रधान कल्लन की पत्नी रफीकुल निशा की मौत हो गयी। जिसकी खबर सुनते ही आधे घंटे बाद प्रधान कल्लन की भी तबीयत एकाएक बिगड़ी और उनकी भी मौत हो गई।

[metaslider id=153352]

प्रधान और उनकी पत्नी के मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों का मृतक के घर पर तांता लगा है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक चार लड़के और पांच लड़कियां है ।जिसमें एक लड़के की शादी होना अभी बाकी है।

See also  राजस्थान PTET 2026 परीक्षा 14 जून को, 41 जिलों के 300 केंद्रों पर होगी परीक्षा