02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : आज श्रवण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और आज रात 10 बजकर 50 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में गोचर करेगा। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 अगस्त 2026 का दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। आज आपको कारोबार में वरिष्ठ अधिकारियों और परिवार के सदस्यों से उचित समर्थन और मदद मिलेगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से भी ऑफिसीयल गतिविधियां आज सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपरवर्क पूरा करने के लिए ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास बढ़ेगी।
- शुभ रंग-ग्रे
- शुभ अंक- 4

02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सार्थक रहने वाला है। आज कम्पनी की तरफ से आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, कई दिनों से किसी टॉपिक को समझने में परेशान चल रही थी आज उसे अच्छे से क्लियर कर पायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन मनोरंजक गुजरेगा। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ आपका काम पूरा हो जाएगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना भी उचित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य को लेकर आज यात्रा भी हो सकती है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर आज आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आज आप दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 3
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : कर्क राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप का प्लान बन सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को आज जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस और ईवेंट मनेजमेंट का काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, बढ़िया मुनाफा होने वाला है।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 6
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े छात्रों को आज अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। लवमेट अपने रिश्ते को लेकर घर पर बात करेंगे। रिश्ता तय हो सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : कन्या राशि
आज आप का दिन बेहतर रहेगा। बच्चों द्वारा आज शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा जिससे परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आज खाद्य पदार्थों के व्यापार में चार गुना वृद्धि हो सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। आज MBA के स्टूडेंट्स अपने कॉलेज को प्रोजेक्ट पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगी।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 9
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर पार्टी करने जा सकते है। इस राशि के बिजनेस मैन को आज अचानक किसी काम का बड़ा आर्डर मिल सकता है। आज व्यवसाय में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से समस्या हल भी हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता की राय अवश्य लें निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5

02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में नए लोग मिलेंगे जो आपके लिए आने वाले समय फायदेमंद साबित होंगे। आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। यदि आज कहीं बाहर जाना चाह रहें है तो ए.टी.एम. कार्ड साथ ले जाना न भूलें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा अपने स्टडी प्लान में जरूरी बदलाव करेंगे। परिवार के साथ आज रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है इससे रिश्तों में मधुरता बनेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : धनु राशि
आज आप का दिन ताजगी भरा रहेगा। आज की गई मेहनत का सार्थक फल आपको अवश्य मिलेगा। घर में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से कुछ खास मुद्दों पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयां मिल सकती है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा जिनसे भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको सबकी बातें ध्यान से सुननी चाहिए। आज आपको आर्थिक रूप से अधिक लाभ होगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 6
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज दिन विशेष है आज आपको अपनी योग्यता को निखारने का मौका मिल सकता है। सड़क पर चलते समय आज ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखकर ही रोड-क्रास करें। आज आप अपने दोस्त को प्रसन्न करने के लिए उन्हें चॉकलेट गिफ्ट कर सकते है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कुछ कार्यों को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी की मदद से आपको राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
खबरों के लिए
व्हाट्सअप ग्रुप
Join कीजिए
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन करियर को एक बेहतर दिशा देने के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में आज किसी नए काम को लेकर भ्रमित न हों और उस पर पूरे मन से काम करें निश्चित ही आप सफल होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज बाहर के खाने से परहेज करें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। आज आपको कारोबार में अच्छा धन लाभ होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का अच्छा रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
02 अगस्त 2026 आज का राशिफल : मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास पल लेकर आया है। आज रोजगार में पदोन्नति के अवसर मिलेगा। आज प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात होने से आप अपने अंदर भी कुछ बदलाव महसूस करेंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना भी उचित रहेगा ऑफिस में आज आपकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है इसलिए आज आप ऑफिस टाइम पर जाएं। आज परिवार वालों के साथ कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे आज रहना होगा सतर्क
01 अगस्त 2026 आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे आज रहना होगा सतर्क
खबरों के लिए