रविवार 22 सितम्बर 2024 का राशिफल

मेष राशि : आज आपको किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज खुद को अंहकार से दूर रखें। निवेश के लिए अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है।

वृषभ राशि : आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से भी आप समृद्ध रहेंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिलेशनशिप में कुछ तनाव हो सकता है। रोजगार की तलाश करने वालों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए नुकसान देय रहने वाला है। बेकार के खर्चों से बचें, वरना बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचें। आज किसी भी चीज को लेकर जिद्दी रवैया आप पर भारी पड़ सकता है।

कर्क राशि :आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी काम को पूरा करने में पिता की सलाह लेना अच्छा रहेगा। बड़े बुजु्र्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में कोई उत्सव हो सकता है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

See also  आज का राशिफल, 24 जनवरी, गुम हुई पुरानी वस्तु आज मिल जाएगी वापस, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

सिंह राशि : आज बुद्धि के प्रयोग से धन कमाने में सफल रहेंगे। कोई बड़ी आर्थिक परेशानी सामने नहीं आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। करियर में आने वाली विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। अपका अटका हुआ कोई काम बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए सोर्स से धन का आगमन होगा, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। जीवनसाथी की फीलिंग्स को नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर आप अपने टास्क पूरे करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए आप आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें। भविष्य के लिए धन की बचत पर जोर दें। आज ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। काम पर आपको स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि आज किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है।

See also  रविवार 3 नवंबर 2024 का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। आपके ऊर्जा का स्तर हाई रहेगा। आप सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, खासतौर पर अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

धनु राशि : आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। आज पार्टनर की फीलिंग्स को ठेस न पहुंचाएं। कोई भी फैसला लेते समय पार्टनर की राय जरूर लें, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। खान-पान का पूरा ध्यान रखें। निवेश से जुड़ी कोई भी प्लानिंग बनाने से पहले घर के बड़े की सलाह जरूर लें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आज ऑफिस में काम को उत्साह से पूरा करेंगे। आज ऑफिस में कोई सीनियर आपके खिलाफ साजिश सच सकता है, इसका जवाब आप अपने प्रदर्शन से दें।

See also  राशिफल 3 जुलाई 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कुंभ राशि :आज का दिन आपके जीवन में तरक्की दिलाना वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक लाभ हो सकता है। धन संचय करने की प्लानिंग बना सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। पिता के सहयोग से धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की या पदोन्नति मिल सकती है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। व्यापारियों का दिन लाभकारी रहने वाला है।