अगर आप भी चाहते हैं कि लोग आपका साथ पसंद करें, तो करें ये काम

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है। उनके आने भर से माहौल हल्का हो जाता है, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ बैठना भी भारी लगने लगता है। इसका सिर्फ एक कारण है कि इंसान सोच, बोलने का तरीका और बरताव कैसा है। यही वह चीज है जिससे एक इंसान सबका प्रिय, तो दूसरा अप्रिय हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि लोग आपका साथ पसंद करें, आपके आने से उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो यहां कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाकर आप भी हर किसी के अजीज बन सकते हैं।

मुस्कुराकर जीतें लोगों का दिल
मुस्कान एक ऐसी चीज है जो बिना कुछ कहे आपके बारे में बहुत कुछ कह जाती है। ये आत्मविश्वास, अपनापन और पॉजिटिविटी दिखाती है। जब आप मुस्कुराते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करता है। मुस्कुराने से आपके चारों ओर एक हल्का और प्यारा सा माहौल बना देती है। जब आप मुस्कुरा कर लोगों से मिलते हैं, तो इससे ना केवल दूसरों को खुशी मिलती है, बल्कि आप खुद भी स्ट्रेस से दूर रहते है। इसलिए होठों पर एक प्यारी सी मुस्कान रखें और फिर देखें कैसे लोग खुद-ब-खुद आपकी ओर खिंचने लगेंगे।

See also  18 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

कुछ अच्छा लगे तो जरूर करें तारीफ
लोगों की गलतियों पर ध्यान देने की बजाय उनकी अच्छाइयों की तारीफ करें। अगर आप हर बार किसी की गलती बताने के बजाय, उसकी सराहना करते हैं, तो लोग आपके साथ ज्यादा सहज महसूस करते हैं। जब आप दूसरों को महसूस कराते हैं कि वे खास हैं, तो वे आपको दिल से पसंद करने लगते हैं। इसके अलावा तारीफ करने की आपकी आदत रिश्तों को मजबूत बनाती है और इससे आपकी एक पॉजिटिव इमेज भी बनती है।

अच्छे श्रोता बनें
अधिकतर लोग बस बोलने में लगे रहते हैं, लेकिन जो व्यक्ति ध्यान से सुनता है, वो सबका दिल जीत लेता है। जब आप सामने वाले की बातों को तवज्जो देते हैं, तो वह महसूस करता है कि आप उसकी भावनाओं की कद्र कर रहे है। इसलिए किसी को बीच में टोकने की बजाय उसकी पूरी बात सुनें और आंखों में आंखें डालकर रिस्पॉन्स दें। इससे आपके व्यवहार में अपनापन झलकता है और लोग आपको एक सच्चे दोस्त के रूप में देखने लगते हैं।

See also  डायबिटीज को बुलावा दे रही है आपकी रात में जागने की आदत, एक्सपर्ट ने किया खुलासा

हल्के-फुल्के मजाक के साथ माहौल को रखें पॉजिटिव
खुशमिजाज लोग अक्सर हल्के-फुल्के मजाक से माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके आसपास पॉजिटिविटी बनी रहे और लोग आपके साथ को एंजॉय करें, तो हल्का-फुल्का मजाक का माहौल बनाकर रखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई ऐसा मजाक ना करें जिससे किसी का अपमान हो। आपकी पॉजिटिव सोच और मजाकिया अंदाज आपको लोगों को जरूर पसंद आएगा और आपको देखकर लोगों को खुशी जरूर होगी।