VIDEO : गरीबों के आशियानों की राशि गायब, ठेकेदार द्वारा बनाया गया आधा अधूरा घर

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिला मस्तूरी में ठेकेदार द्वारा हितग्राहियों के मकान का आधा अधूरा निर्माण कर पूरी राशि निकाल ली गई है |  इसकी शिकायत हितग्राहियो ने उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है, मगर कार्यवाही नहीं की गई | हितग्राहियों ने मल्हार चौकी में शिकायत की है | जिसमें भ्रष्टाचार का होना पाया गया |

मस्तूरी मल्हार के बुढ़ीखार और ग्राम पंचायत जैतपुर के 13 हितग्राहियों ने चौकी में खाते से आवास निर्माण की राशि निकालने शिकायत दर्ज़ कराई थी | जिस पर चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया की किसी मकान में एक ईट भी नहीं रखी गई है, किसी मकान में छत नहीं, कही खिड़की दरवाजे कुछ नहीं लगा है | उन्होंने बताया की 13 लोगों ने इसकी शिकायत की थी | पुलिस ने जांच शुरू कर दी है |

See also  निजीकरण के कारण हो रही कोयला खदानों में दुर्घटनाएँ  : अजाक्स