Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला पामगढ़ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पामगढ़ SDM को ज्ञापन सौंपा है | इसमें बताया गया है की कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र था, लेकिन इसको दूर नहीं किया जा रह है |
इस सम्बन्ध में शुक्रवार को ब्लाक इकाई पामगढ के द्वारा एस डी एम पामगढ अनुपम तिवारी को वेतन विसंगति संबंधित ज्ञापन सौंपा गया | स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता के आह्वान में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अहीर के निर्देशानुसार ब्लॉक पामगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को वेतन विसंगति दूर करने हेतु मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया|उक्त ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वाथ्य संयोजक कर्मचारी ,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ,बी ई टी ओ, के वर्षों से लंबित वेतन विसंगति को सुधारने का अनुरोध किया गया है | इस मौके पर आर के उपाध्याय, लेखन आज़ाद , अमित , विजय सोनी यसोदा शर्मा, विमला विश्वकर्मा, सुनीता साहू आदि शामिल थे | 