जलते फर्नेस में कूद गया मैनेजर, लाश कोई पता नहीं, सिंघल स्टील में कर्मचारी ने की आत्महत्या

Johar36garh |  छत्तीसगढ़  रायगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र से पूंजीपथरा स्थित सिंगल पावर प्लांट में एक कर्मचारी ने भट्टी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृतक का नाम देवेंद्र राय उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया दो भट्टी को चेक किया और इसके पहले कि वहां ड्यूटी में उपस्थित कर्मचारी कुछ समझ पाते तीसरी भट्टी में कूद गए। भट्टी को बंद कर दिया गया है। मृतक का शव अभी तक नहीं मिला पाया। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद हैं। घटना की वजह भी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

See also  11 जुलाई को होने वाला मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन स्थगित