बिलासपुर में छात्रों की सेहत से खिलवाड़, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तीन दिन पहले तैयार की जा रही कचौड़ियां, कैंटीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले छात्रों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की कैंटीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों को खिलाने के लिए कचौड़ियां तीन दिन पहले ही तैयार कर पैक की जा रही हैं।

 

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में तैयार कचौड़ियां पैक करते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद कैंटीन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

छात्रों का आरोप है कि ताजा भोजन उपलब्ध कराने के बजाय पहले से तैयार खाद्य सामग्री रखकर छात्रों को परोसे जाने की तैयारी की जा रही थी। छात्रों ने खुद कैंटीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद विश्वविद्यालय की भोजन व्यवस्था चर्चा में आ गई है। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से ठीक पहले सामने आए इस मामले ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  हॉस्पिटल में महिला की मौत, गले से सोने की चेन पार, जाँच में जुटी पुलिस

 

अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और उसकी ताजगी की जांच कौन कर रहा है और यदि कचौड़ियां वास्तव में कई दिन पहले तैयार की गई थीं, तो उन्हें छात्रों को खिलाने की तैयारी क्यों की जा रही थी। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है और विश्वविद्यालय प्रबंधन के स्पष्टीकरण का इंतजार है।