के एस के महानदी के मजदूरो को वेज रिवीजन और प्रमोशन पॉलिसी का लाभ मिलना चाहिए – मंजू सिंह

Johar36garh | । के एस के महानदी पावर कम्पनी में कार्यरत मजदूरो के लंबे समय से बहुप्रतिक्षित प्रथम वेज रिवीजन और प्रमोशन पॉलिसी की मांगों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीमती मंजू सिंह ने कारखाना प्रबन्धन को पत्र लिखा।

श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि कारखाना में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिको के द्वारा लगातार उनसे संपर्क कर श्रमिको की समस्याओं से अवगत कराया जा रहा था मजदूरो को 3 साल से इंक्रीमेंट नही दिया गया है, और उसके साथ ही कारखाना अधिनियम का पालन नही किया जा रहा है औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर कई समस्याएं सामने आ रही है जिसकी जानकारी मुझे मिली है किंतु फिर भी मजदूरों को लंबे समय से हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए फिलहाल उनके प्रथम वेज रिवीजन और प्रमोशन पॉलिसी का लाभ उन्हें दिया जाये यह मांग की गयी है साथ ही प्रबन्धन को चेतावनी दी गयी है कि 15 दिवस के अंदर यदि इन समस्याओं का सकारात्मक हल नही निकलता है तो कारखाना में किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति फैलती है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं कारखाना प्रबन्धन की होगी।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा