सरगुजा में कार्यालय में घुसकर भू-माफियाओं ने की पटवारी की पिटाई, शिकायत के बाद जाँच में जुटी पुलिस

सरगुजा जिले में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में स्थित पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी और उसके ऑपरेटर के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

 

जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग पटवारी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि आरआई (राजस्व निरीक्षक) का नंबर मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने पटवारी और उसके ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित पटवारी ने दारिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में शामिल एक आरोपी का नाम मोनू कुजूर बताया जा रहा है, जो बीजेपी से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

See also  डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।