CG : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी व्याख्याता पर गिरी निलंबन की गाज

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालक ने निलंबन का आदेश जारी किया है।व्याख्याता पर शासकीय हाई स्कूल अछोला में कक्षा 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और विद्यालय परिसर में शराब सेवन करने की शिकायत की गई थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

 

पामगढ़ के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर लगा पॉक्सो, नौकरी से निलंबित, पहुंचा हवालात

 

आरोपी व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। आरोपी को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक अभिरक्षा में रहने के कारण उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह निलंबन कार्रवाई 10 अक्टूबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में हो सकता है टिड्डों का हमला, किसान देखें इससे बचने के उपाय 

 

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी व्याख्याता पर गिरी निलंबन की गाज