जांजगीर में बंदी की मौत में बड़ा खुलासा, जेल भेजने से पहले आरोपी से की गई थी मारपीट, आबकारी टीम पर हत्या का मामला दर्ज़

जांजगीर-चाम्पा जिला में बंदी की मौत के मामले में 3 साल बाद हत्या का अपराध दर्ज हुआ है। SDM की जांच रिपोर्ट के आधार पर आबकारी विभाग के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच में जेल भेजने से पहले आबकारी विभाग की टीम द्वारा मारपीट का खुलासा हुआ है।

 

जांजगीर में पति के अचानक लापता होने पर न्यायालय पहुंची पत्नी, हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल पता लगाने जारी की नोटिस

 

उल्लेखनीय है कि, शराब की अवैध बिक्री के मामले में 15 अप्रैल 2022 को जगदीश गोंड को पकड़ा गया था। जेल दाखिल करने के बाद तबियत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में नवागढ़ पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

जांजगीर में बेचे जा रहे डुप्लीकेट इंजन आयल, बड़ी संख्या में तेल जप्त, 3 दुकानदार गिरफ्तार

 

थाना जांजगीर में मर्ग क्र. 45/2022 धारा 174 CrPC के तहत मृतक जगदीश गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़ की मौत की जांच चल रही थी। जांच में सामने आया कि 15 अप्रैल 2022 को आबकारी वृत्त शिवरीनारायण की टीम ने देवरी मोड़, केरा-बिर्रा मार्ग पर छापेमारी कर जगदीश गोंड एवं महादेव गोंड को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा था। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जांजगीर में दाखिल कराया गया। अगले ही दिन जेल में जगदीश की तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

See also  जांजगीर में आज फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, अकलतरा के मुरलीडीह के है संक्रमित 

 

जांजगीर में काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर 50 हजार ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

 

जांच के दौरान सहबंदी के बयान और शव पंचनामा में मिले चोट के निशानों से स्पष्ट हुआ कि जेल में दाखिल करने से पहले आबकारी कर्मचारियों द्वारा मृतक के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना नवागढ़ में संबंधित आबकारी कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 302, 34 भादवि (हत्या) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना जारी है।

 

जांजगीर में वर्दीधारी महिला आरक्षक से साफ कराया जा रहा शौचालय, विडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जाँच में जुटे अधिकारी