राज मिस्त्री ने बाथरूम में लगाया टॉयलेट सीट, मालिक देकर बेहोश, आप भी हंसी रोक नहीं पाएंगे

सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो कुछ ऐसा नजर आता है कि देखकर हंसी नहीं रुकती है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है।

अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक राज मिस्त्री से जुड़ा है, जो घर में बाथरूम बना रहा है। मगर इस बीच उसने ऐसा कांड कर दिया कि देखकर बेचारा मालिक ही चक्कर खाकर गिर पड़ा। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो इतना मजेदार है कि हंसते-हंसते पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि राज मिस्त्री घर में बाथरूम तैयार कर रहा है। इस दौरान वो टॉयलेट सीट भी फिट करता है। मगर उसने टॉयलेट सीट ऐसी जगह लगा दी कि देखकर यकीन नहीं होगा। दरअसल मिस्त्री ने टॉयलेट सीट फ्लोर पर लगाने की बजाय दीवार पर फिट कर दी। मिस्त्री उसके बाद टाइल्स लगाने में बिजी था कि तभी घर मालिक पहुंच गया। मालिक ने टॉयलेट सीट दीवार पर चिपकी देखी तो बेचारे का दिमाग घूम गया। उसने मिस्त्री को टोका, मगर ऐसा जवाब मिला बेचारा चक्कर खाकर गिर पड़ा।

See also  नेपाल की विदेश मंत्री आरजू देउबा लापता, प्रदर्शनकारियों ने किया था हमला

फ्रेम देखकर मालूम होता है कि मालिक नाराजगी देख मिस्त्री समझाता है कि टॉयलेट का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। वो लगातार गलत काम को सही ठहराने की कोशिश में जुटा रहता है। इधर जब वो नहीं मानता मालिक बेचारा खुद हिम्मत हार गया। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी बहुत आती है। यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है।
राज मिस्त्री का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर civilengineeringdiscoverieske नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।