जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में ग्राम तुष्मा के जोदगीर मोहल्ला में स्वर्गीय मिथुन साहू की पुण्यतिथि के अवसर पर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन दिनांक 11 जून से 18 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन की प्रेरणास्रोत स्वर्गीय मिथुन साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कंचन साहू हैं। वहीं कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य जजमान मनोज साहू तथा सह-जजमान निरंजन साहू द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा का आयोजन कराया जा रहा है।
कथा व्यासपीठ पर वृंदावन से पधारी अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी देवी प्रियंका शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रही हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करना और धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश देना भी है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन की ओर बढ़ रहे लोगों को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्व समझाना भी कथा का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी एवं पत्रकार संतराम साहू पूरे आयोजन को निष्ठा, समर्पण और तन-मन से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।