पामगढ़ में मां और बेटे के साथ मारपीट, आरोपी युवक फरार

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ चण्डीपारा में एक महिला और उसके बेटे के साथ अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी| महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चण्डीपारा निवासी महिला श्रीमति रूखमणी अहिर कान्हा डेयरी नाम से डेयरी फार्म चलाती है|  उसका पुत्र शिवम अहिर 06.05.2021 के 11.00 बजे दिन घर से दुध छोडने आरिफ मोहम्मद के घर गया था|  दुध छोडकर वापस घर आ रहा था कि राम मंदिर तालाब के पास रवि यादव मिला| जिसने शिवम को मोबाईल से मेरा फोटो कहां से मिला कहकर फोन को रख लिया और हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया|  शिवम घर आकर साडी बातें अपनी माँ को बताई| जिस पर दोनों रवि यादव के घर गये घर में उसकी मां मिली उससे रवि यादव कहां है कहकर पुछ रही थी उसी समय रवि यादव अपने दोस्तो के साथ आया | महिला द्वारा रवि यादव को शिवम से मारपीट करने और मोबाईल को रखने का कारण पूछा इस पर रवि यादव भड़क गया | उसने महिला को मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से महिला और उसके पुत्र से मारपीट करने लगा |

See also  नवागढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित, 75 लोगों ने किया रक्तदान

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है| घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है| पुलिस उसकी तलाश कर रही है |