पामगढ़ में टॉवर लाइन में प्रभावित किसानों को मुआवजा 9 को

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ में विद्युत टावर लाइन निर्माण के दौरान प्रभावित होने वाले किसानों की भूमि की क्षतिपूर्ति का मुआवजा राशि का वितरण शिविर लगाया जा रहा है | यह शिविर 9 सितंबर को सुबह 10:00 बजे गांधी चौक नगर पंचायत भवन खरौद के सामने किया जाएगा इस दौरान किसानों को ऋण पुस्तिका, b1 खसरा की नकल, आधार कार्ड एवं बैंक खाता की छाया प्रति लाना होगा। शिविर में पामगढ़ के पटवारी हल्का खरौद, खोरसी, देवरी, तनोद और देवर घटा के किसानों को शिविर में मुआवजा राशि मिलेगी।

See also  Janjgir : टनल के रस्ते में चट्टान बना रोड़ा, कैटरपिलर से तोड़ा जा रहा पत्थर, डटे हुए हैं 500 से ज्यादा अफसर