पामगढ़ में गुरुपर्व पर युवाओं द्वारा प्रसाद का वितरण

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में गुरु घासीदास जयंती पर सतनामी सूर्यवंशी युवा मंच द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया| इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों को खीर, पूड़ी और चना का प्रसाद स्वरूप दिया गया| साथ बाबा जी के उपदेश मानव-मानव एक सामान का सन्देश भी दिया| 
युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया की बाबा जी के जयंती पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा जी के धाम गिरौदपुरी इसी मार्ग से दर्शन के लिए जाते है, जिनके उत्साहवर्धन के लिए यह आयोजन रखा गया था| जो सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला| इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया| 

See also  CG सोते हुए पति के सिर पर पत्थर से हमला कर पत्नी ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस