Skip to content
  • Monday, August 3, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • CG : कभी भूख से मौत पर पहुंचे थे पीएम, लेकीन आज भी नहीं सुधरी तस्वीर, मिड डे मील में मिल रहा जानवरों जैसा भोजन
छत्तीसगढ़

CG : कभी भूख से मौत पर पहुंचे थे पीएम, लेकीन आज भी नहीं सुधरी तस्वीर, मिड डे मील में मिल रहा जानवरों जैसा भोजन

July 7, 2024
Admin

बलरामपुर जिले का बीजाकुरा गांव जहां 1992 में भूख से मौत की खबर ने देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को यहां आने के लिए मजबूर कर दिया था और इसके बाद देश में खाद्य सुरक्षा को लेकर नियम कानून बनने शुरू हुए लेकिन आज भी इस गांव में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। यहां बच्चों को मिड डे मील के नाम पर चावल में घटिया किस्म का दाल मिलाकर खिचड़ी के रूप में भरोसा जा रहा है।


इसे भी पढ़े :-बलौदा बाज़ार हिंसा, भीम आर्मी जांजगीर के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अब तक हो चुकी है 156 गिरफ्तारियां


बलरामपुर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है बीजाकुरा गांव, जहां स्थित सरकारी स्कूल में सबसे अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति यानी पंडो जनजाति के बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इस स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के नाम पर छलावा किया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ की महिला और उसके मासूम बेटे को हरियाणा में बेचा, 4 गिरफ्तार

इसे भी पढ़े :-CG : आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में, गाँव में पसरा मातम


बच्चे बेहद ही घटिया भोजन करते हुए मिले, यहां चावल में कुछ दाल मिलाकर दिया गया था और हल्दी का पाउडर इससे खिचड़ी नुमा चावल पीले रंग का दिख रहा था लेकिन खाने में बिल्कुल बे स्वाद वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां शिक्षा विभाग की जिम्मेदार अफसर निगरानी के लिए नहीं आते हैं यही वजह है की मनमाने तरीके से बच्चों को ऐसा घटिया भोजन मिड डे मील के नाम पर परोसा जा रहा है।


इसे भी पढ़े :-CG : होटल के कमरे में मिली लड़की की लाश, रेलवे स्टेशन के पास पड़ी थी बॉयफ्रेंड का शव, जाँच में जुटी पुलिस 


दूसरी तरफ महिला समूह के सदस्यों का कहना है कि सरकार से इतना कम पैसा मिलता है कि वे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम चलाने में समर्थ नहीं है। ऐसे हाल में शिक्षक महिला समूह की लापरवाही बता रहें हैं।

See also  छत्तीसगढ़ : हत्या के मुख्य गवाह के परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग-महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ मे पटवारी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 32 सूत्रीय मांगों को लेकर दी चेतावनी 


बीजाकुरा गांव की प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले इन बच्चों को अब तक स्कूली ड्रेस तक नहीं मिला है बच्चे यहां फटे पुराने कपड़े पहनकर नंगे पैर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चों के पास किताब और कॉपी तक नहीं है स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं तो दूसरी तरफ यहां जागरूकता की भी बड़ी कमी है। ऐसे हाल में देखना होगा कि आखिर पांडू जनजाति के इन बच्चों को सही शिक्षा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी क्या कदम उठाते हैं हालांकि अफसरों का कहना है कि उनके द्वारा यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और स्कूलों का जायजा लिया जाएगा।


इसे भी पढ़े :-CG : दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर


Tags: but even today the picture has not improved, CG : कभी भूख से मौत पर पहुंचे थे पीएम, Chhattisgarh-Balrampur, he is getting animal like food in mid day meal., Hunger death, midday meal, PM was once close to death due to hunger, मिड डे मील में मिल रहा जानवरों जैसा भोजन, लेकीन आज भी नहीं सुधरी तस्वीर

Post navigation

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीयूष गोयल ने कई बातों का जिक्र किया, दिल्ली में ‘डबल इंजन’ सरकार की दरकार
बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हुए अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य

लेटेस्ट खबर

देश

माँ के प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था 6 माह का मासूम, प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर फेंका नाले में, माँ और प्रेमी गिरफ्तार

August 2, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या, चेहरा-आंख-गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार, आरोपी पति गिरफ्तार

August 2, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

CG : नहाने के दौरान नदी की तेज बहाव में बहने लगे 2 बच्चे, महिलाओं की सूझबूझ से बची जान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

August 2, 2026
Basant Khare
अजब गजब

बहू के मायके से लौटते ही घर में बिछ गई लाश, राज खुलते ही हर कोई रह गया सन्न

August 2, 2026
Basant Khare

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

August 2026
SMTWTFS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Jul    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता