CG : देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस की दबिस, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस की दबिस : रायगढ़ पुलिस ने शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस की दबिस, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, लालटंकी दानीपारा स्थित लक्ष्मी शर्मा के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर योजनाबद्ध कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके से नकदी, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। जांच में दो नाबालिग बालिकाएं भी मिलीं। इसी तरह साइबर और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित सुनीता मेहर के मकान पर दबिश दी।

See also  छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश, 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

 

इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़

 

देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस की दबिस : यहां संचालिका सुनीता मेहर और ग्राहक अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की तथा वहां मौजूद अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की। दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, 1956 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस की दबिस : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में महिलाओं एवं बच्चों के शोषण, अनैतिक गतिविधियों और संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए