घूस लेते एक पुलिसकर्मी का कैमरा में कैद, ट्रक ड्राइवर ने बनाया रील वीडियो किया वायरल

ट्रक ड्राइवर से घूस लेते एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग ट्रक ड्राइवर ने बड़ी होशियारी से घूस ले रहे पुलिसकर्मी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि पुलिसकर्मी को शक तो हो गया लेकिन बुजुर्ग ड्राइवर ने बड़ी ही आसानी से चकमा दे दिया और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

ड्राइवर की चालाकी में फंसा पुलिसकर्मी

वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, उसका दरवाजा खुला तो नीचे एक पुलिसकर्मी हाथ बढ़ाये खड़ा था। ड्राइवर ने कुछ पैसे निकाले और पुलिसकर्मी को पकड़ा दिए। ड्राइवर ने इसका पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि जब पुलिसकर्मी की नजर फोन के कैमरे पर पड़ी तो वह सन्न रह गया।

‘हम तो रील बना रहे’

पुलिसकर्मी ने ड्राइवर से पूछा कि वीडियो बना रहे हो क्या? इस पर ड्राइवर ने जवाब दिया कि अरे हम रील बनाते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि पुलिसकर्मी पर कार्रवाई जरूर हुई होगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है और कब का है।

See also  इंटरनेट पर तहलका मचा रही गंजी दुल्हन, कई लड़कियों की बनीं प्रेरणा

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि अब नौकरी भी गई इनकी, इन्हें तो बस 100 की पत्ती में ही बिक जाना है। एक अन्य ने लिखा कि चोरों के अंदर इतनी बेशर्मी हो गई है कि सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है फिर भी डर नहीं है। एक ने लिखा कि अबकी बार ये बेचारा फंस गया है। एक ने लिखा कि हमारी पुलिस पूरी दुनिया भर में इसीलिए प्रसिद्द है।

एक ने लिखा कि ऐसे कई विभाग हैं, जहां के लोग खूब घूस लेते हैं लेकिन कोई चूं भी नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि ये तो फेमस हो गए हैं भाई। एक अन्य ने लिखा कि छोटे अधिकारियों की नौकरी खाना आसान हैं लेकिन इनके आकाओं को कभी फंसाओ तब तो कुछ लोगों को राहत भी मिले।