बिलासपुर रेलवे, मुलमुला पहुंचा प्रताप बर्मन का शव, अंतिम संस्कार की हो रही तैयारी

बिलासपुर रेलवे में एसी बोगी सुधार के दौरान हादसे मौत के बाद हुए आंदोलन अब शांत हो गया है। जिसके बाद मृतक प्रताप बर्मन का शव उसके गृह ग्राम मुलमुला पामगढ़ सुबह 11 बजे के आसपास पहुंचा। अब परिजनों से मिलने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंच रहे हैं। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

 

हाइकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद मामले में देर रात परिजनों और आंदोलनकारियों के साथ प्रशासन की लम्बी चर्चा हुई। जिसके बाद आंदोलन को विराम देने का फैसला लिया गया।

 

बुधवार की सुबह बिना किसी शर्त के प्रशासन ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे गृह ग्राम मुलमुला लेकर पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी बीच सूचना मिली की मंत्री गुरु खुशवंत साहेब परिजनों से मिलने और अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे हैं।

See also  रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम