रायपुर के हॉस्पिटल में लगी आग, 5 संक्रमित मरीज की मौत

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ की राजधानी के एक हॉस्पिटल में आग लग गई | जिससे हॉस्पिटल में इलाज करा रहे पाँच कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत हो गयी है। मौक़े पर कलेक्टर भारती दासन और कप्तान अजय यादव मौजुद हैं।
घटना को लेकर प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लेकिन आग और धुएं ने भयावह रुप लिया और जब तक कि कोविड वार्ड के आईसीयू में मरीज़ों को बाहर निकाला जाता, पाँच मरीज़ों ने दम तोड़ दिया।


मौक़े पर मौजुद कप्तान अजय यादव ने बताया
“अब तक की जाँच में जैसी थानेदार की सूचना है पाँच मरीज़ों की मौत हुई है.. इनमें से एक की जलने से जबकि बाक़ी चार की दम घूंटने से मौत हुई है”


घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन घटना की विकरालता और मरीज़ों के दम घूँटने से मौत के मसले ने जाँच में नए बिंदु ला दिए हैं। प्रशासन यह जाँच भी करेगा कि,क्या वेंटीलेशन समेत दिगर व्यवस्थाएँ थीं और यदि थीं तो कारगर थी या नहीं साथ ही यह भी जाँच की जाएगी कि, दुर्घटना में लापरवाही तो नहीं थी और यदि थी तो क्या थी और जवाबदेही किसकी है।

See also  मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन